अतिक्रमण, अवैध ऑटो स्टैंड: आगरा में टेढ़ी बगिया का ऐसा हाल, सामने पुलिस चौकी; फिर भी जाम ही जाम
अलीगढ़ और जलेसर जाने वाले मार्ग पर स्थित टेढ़ी बगिया लापरवाही से जाम की भेंट चढ़ रहा है। सुबह और शाम अतिक्रमण और अवैध ऑटो स्टैंड वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाते हैं। सामने ही पुलिस चौकी भी है। रोजाना 8-10 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी कोई काम नहीं आ रही है। जिस समय वाहनों की लाइन होती है, उसी समय पुलिसकर्मी सुस्त हो जाते हैं। कहीं बूथ तो कहीं दुकान के पास बैठकर मोबाइल चलाते दिखते हैं। टेढ़ी बगिया से एक रास्ता हाथरस, अलीगढ़ के लिए जाता है और दूसरा जलेसर की तरफ जाने का है। रामबाग से आने वाले वाहन चौराहे पर खड़ी ठेल, ऑटो और ई-रिक्शा की वजह से फंस जाते हैं। यहां से रोडवेज की बसें भी बड़ी संख्या में निकलती हैं। हाल ही में शुरू हुए सैटेलाइट बस अड्डे से आवागमन बढ़ गया है। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नजर नहीं आती है। भारी वाहनों के बीच दो पहिया वाहन भी निकलते हैं। ऐसे में हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। दुकानों के आगे सामान रखा, कहां से निकलें वाहन टेढ़ी बगिया से 100 फुटा मार्ग पर शाहदरा की तरफ जाने वाली लेन पर करीब एक साल से सीएम ग्रिड का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण दूसरी लेन से ही दोनों तरफ के वाहन चलते हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग जाता है। इसकी प्रमुख वजह दुकानों के बाहर रखा सामान और लोगों के दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनती है। सुबह और शाम टेढ़ी बगिया चौकी के सामने यही स्थिति रहती है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर खानापूर्ति क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि टेढ़ी बगिया चौराहे पर अतिक्रमण और जाम की प्रमुख समस्या के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम केवल खानापूर्ति का अभियान चलाती हैं। अभियान के कुछ देर बाद ही फिर से अतिक्रमण कर लिया जाता है। यातायात पुलिस की मौजूदगी और पुलिस चौकी होने के बाद भी समस्या बरकरार है। इस रास्ते पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस भी फंस जाती हैं।
#CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #Etah #UttarPradesh #TedhiBaghiaTrafficJam #AgraTraffic #RoadEncroachment #IllegalAutoStands #ShahdaraRoad #JalesarRoad #OperationTraffic #TrafficPolice #AmbulanceDelays #CmGridConstruction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 04:28 IST
अतिक्रमण, अवैध ऑटो स्टैंड: आगरा में टेढ़ी बगिया का ऐसा हाल, सामने पुलिस चौकी; फिर भी जाम ही जाम #CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #Etah #UttarPradesh #TedhiBaghiaTrafficJam #AgraTraffic #RoadEncroachment #IllegalAutoStands #ShahdaraRoad #JalesarRoad #OperationTraffic #TrafficPolice #AmbulanceDelays #CmGridConstruction #VaranasiLiveNews
