Chamba News: हादसे को न्योता दे रहे बिजली के पोल

चंबा-पक्काटाला सड़क के बीच स्थापित हैं खंभेचालक की जरा सी चूक से हो सकता है हादसासंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। चंबा-पक्काटाला सड़क के बीच स्थापित बिजली के पोल हादसे को न्योता दे रहे हैं। इससे राहगीर और वाहन चालक कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय लोगों हितेश कुमार, चमन कुमार, लोकिंद्र, जर्म सिंह, नवीन कुमार, शिव कुमार और अजय का कहना है कि प्रशासन ने सड़क का सुधारीकरण तो कर दिया है लेकिन सड़क के बीचोबीच खड़े बिजली के पोल नहीं हटाए गए हैं। सड़क की हालत सुधरने के बाद वाहन चालक इसी सड़क से रोजाना आवाजाही करते हैं। लोगों का कहना है कि अगर गलती से कोई वाहन चालक इस पोल के साथ टकरा जाता है तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। अगर बारिश या किसी समय इन पोलों में करंट दौड़ गया तो भी बड़ा हादसा हो सकता है। थोड़े समय बाद मेलों का दौर भी शुरू होने वाला है। अगर इन पोलों को समय रहते नहीं हटाया गया तो कोई भी हादसा हो सकता है। लोगों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से मांग की है कि है कि इन बिजली के पोलों को सड़क से हटाकर कहीं दूसरी जगह स्थापित किया जाए।

#ElectricityPolesAreInvitingAccidents #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 16:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: हादसे को न्योता दे रहे बिजली के पोल #ElectricityPolesAreInvitingAccidents #VaranasiLiveNews