Una News: दो महीने से पेड़ के सहारे टिका बिजली का खंभा, हादसे का खतरा

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव रायपुर के वार्ड नंबर-6 में बिजली बोर्ड की लापरवाही लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। यहां पिछले करीब दो महीने से बिजली का एक खंभा झुककर पेड़ के सहारे खड़ा है। इसके बावजूद लाइन से बिजली आपूर्ति लगातार जारी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।स्थानीय निवासी ललित, रणजीत सिंह, केवल सिंह और देशराज ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार बिजली बोर्ड को दी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में पेड़ पूरी तरह गीला रहता है और हाई वोल्टेज बिजली के तारें उसकी शाखाओं से सटे हैं। ऐसे में करंट फैलने, शॉर्ट सर्किट होने या खंभा गिरने जैसी घटना कभी भी हो सकती है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से झुके हुए खंभे को तत्काल बदलने और बिजली लाइन को सुरक्षित करने की मांग की है। बिजली बोर्ड के एसडीओ मंगल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। यदि खंभा असुरक्षित पाया गया तो उसे प्राथमिकता के आधार पर बदलने अथवा सीधा करने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 00:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: दो महीने से पेड़ के सहारे टिका बिजली का खंभा, हादसे का खतरा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews