Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली कर्मचारियों ने जिला स्तर पर किया विरोध प्रदर्शन

झज्जर। ऑल हरियाणा पाॅवर काॅरपोरेशन वर्कर्स यूनियन की सर्कल कार्यकारिणी के आदेशानुसार झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ यूनिट ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन झज्जर अधीक्षक अभियंता के झज्जर और बेरी डिवीजन से बहादुरगढ़ डिवीजन में किए गए नाजायज 32 टेक्निकल कर्मचारियों की बदली के विरोध में किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सेक्रेटरी भूपेंद्र यादव व मंच संचालन विकास ने किया। सर्कल सचिव भूपेंद्र यादव ने बताया कि दो दिन यूनिट स्तर पर के प्रदर्शन के बाद बुधवार को सर्कल स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। चेतावनी दी गई कि मांगे पूरी होने के बाद ही यह प्रदर्शन समाप्त होगा। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान बंसीलाल, राज्य ऑडिटर व झज्जर यूनिट प्रधान राम दर्शन, एसकेएस जिला प्रधान व झज्जर यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान रामबीर, ब्लाक प्रधान बिजेंद्र सैनी, रविंद्र दलाल, सरोज मौजूद रहे।

#ElectricityEmployeesProtestedAtTheDistrictLevel #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली कर्मचारियों ने जिला स्तर पर किया विरोध प्रदर्शन #ElectricityEmployeesProtestedAtTheDistrictLevel #VaranasiLiveNews