Electricity: पोस्टपेड से प्रीपेड होते ही माइनस में आए 54 हजार उपभोक्ताओं के बिल, नई व्यवस्था पर सवाल

बिजली निगम की ओर से जिले में उपभोक्ताओं के पोस्टपेड मीटर को प्रीपेड में बदलते ही 54669 उपभोक्ताओं का बिल माइनस (निगेटिव बैलेंस) में आ गया है। विभाग की इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद 16 करोड़ 83 लाख 84 हजार रुपये कर्ज भी हो गया है। अब निगम के सामने उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करवाना बड़ी चुनौती बनी है। विभाग की ओर से अब स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म होने का मेसेज भी उपभोक्ताओं को मोबाइल पर भेजा जा रहा है। निगेटिव बैलेंस आने की समस्या लेकर उपभोक्ता भी उपकेंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। जिले में बिजली के कुल उपभोक्ताओं की संख्या करीब 7 लाख है। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी-निजी कार्यालयों और छोटी-बड़ी संस्थाओं, कंपनी, औद्योगिक कारखाने से जुड़े लोग भी शामिल हैं। इस बीच निगम की ओर से पोस्टपेड वाले कनेक्शन को प्रीपेड में बदलने का निर्णय लिया गया है। अब तक 132000 उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवा चुके हैं।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 23, 2026, 16:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Electricity: पोस्टपेड से प्रीपेड होते ही माइनस में आए 54 हजार उपभोक्ताओं के बिल, नई व्यवस्था पर सवाल #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews