Electric Bus Service: गोरखपुर, बलिया सहित चार जिलों के लिए शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, आसान होगा सफर

पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड जल्द ही वाराणसी, गोरखपुर, बलिया और मऊ को आपस में जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ करने जा रहा है। प्रथम चरण में 21 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को उतारने की तैयारी है, जो न केवल शोर और प्रदूषण मुक्त होंगी, बल्कि यात्रियों को कम किराए में लंबी दूरी का आरामदायक सफर भी कराएंगी। इन बसों को नई तकनीक के जरिये एक साथ पांच बसों को मात्र एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। पहले चरण की शुरुआत के तहत बलिया डिपो से 10 और आजमगढ़ से 11 बसें संचालित की जाएंगी। ये बसें लगभग 200 से 250 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी, जिससे अंतर-जनपदीय कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी। इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों की पहली पसंद बन रही हैं। ये बसें प्रदूषण मुक्त होने के साथ ही सुविधाजनक भी हैं। चार जिलों के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। - परशुराम उपाध्याय, एमडी, वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड

#CityStates #Varanasi #Ballia #Gorakhpur #VaranasiNews #ElectricBusService #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 10:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Electric Bus Service: गोरखपुर, बलिया सहित चार जिलों के लिए शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, आसान होगा सफर #CityStates #Varanasi #Ballia #Gorakhpur #VaranasiNews #ElectricBusService #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews