Kullu News: थमा चुनावी शोर, अब घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी

मनाली के सात वार्डों में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर 4,185 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला संवाद न्यूज एजेंसी मनाली। नगर निकाय चुनाव के लिए चला चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे थम गया। प्रशासन की ओर से तय समय के बाद रैली, लाउडस्पीकर और अन्य चुनावी प्रचार गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। अब चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। रविवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।नगर परिषद मनाली के चुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सात में से छह वार्डों में सीधा मुकाबला है, जबकि वार्ड नंबर छह में चार उम्मीदवार मैदान में होने से मुकाबला बहुकोणीय बन गया है।नगर परिषद क्षेत्र के 4,185 मतदाता कुल 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वार्ड नंबर एक में भाजपा समर्थित ठाकर दास और कांग्रेस समर्थित अजय कुमार के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर दो में कांग्रेस के राज और भाजपा के प्रदीप गिल आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर तीन में भाजपा की ईशा और नीलम शर्मा के बीच टक्कर है। वार्ड नंबर चार में नीलम शर्मा और वीना शर्मा चुनावी मैदान में हैं, जबकि वार्ड नंबर पांच में ललिता और सीमा भारद्वाज के बीच मुकाबला होगा। वार्ड नंबर छह में चंद्रा बौद्ध, गीता देवी, विंद्रा देवी और स्मृति चुनाव लड़ रही हैं, जिससे यहां मुकाबला रोचक हो गया है।एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 17 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और प्रत्येक वार्ड में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है। दोपहर तीन बजे तक मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की जाएगी।

#ElectionNoiseHasStopped #NowCandidatesAreReachingDoorToDoor #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 17:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: थमा चुनावी शोर, अब घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी #ElectionNoiseHasStopped #NowCandidatesAreReachingDoorToDoor #VaranasiLiveNews