HP NSUI: एनएसयूआई में बजा चुनावी बिगुल, 20 अक्तूबर को मिलेंगे नए प्रदेश और जिला अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने संगठनात्मक चुनावों का बिगुल बजा दिया है। युवा कांग्रेस की तर्ज पर पहली बार एनएसयूआई में नीचे से ऊपर तक लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से नए नेतृत्व का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत सरकारी और निजी कॉलेजों, आईटीआई तथा विश्वविद्यालयों में चुने जाने वाले छात्र प्रतिनिधि ही जिला और राज्य कार्यकारिणी का गठन करेंगे। प्रदेश और जिला अध्यक्षों के चुनाव परिणाम 20 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। एनएसयूआई ने प्रदेशभर के करीब 400 शिक्षण संस्थानों में चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। संगठन का दावा है कि इससे छात्र राजनीति में अधिक पारदर्शिता आएगी और जमीनी स्तर से नेतृत्व उभरकर सामने आएगा। चुनावी प्रक्रिया के तहत पहले कॉलेज और विश्वविद्यालय इकाइयों के अध्यक्ष चुने जाएंगे। इसके बाद यही निर्वाचित अध्यक्ष जिला और प्रदेश नेतृत्व के चुनाव में भाग लेंगे।

#CityStates #Shimla #HpNsui #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 21:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP NSUI: एनएसयूआई में बजा चुनावी बिगुल, 20 अक्तूबर को मिलेंगे नए प्रदेश और जिला अध्यक्ष #CityStates #Shimla #HpNsui #VaranasiLiveNews