Kangra News: पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल, टांडा रेफर

लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत मक्कड़ गांव में बुधवार सुबह ढांक से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 68 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान श्रेष्ठा देवी पत्नी सुरिंद्र कुमार निवासी मक्कड़, जयसिंहपुर के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रेष्ठा देवी अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपनी देवरानी के घर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक ऊपर ढांक से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही अचेत हो गईं। पास ही मौजूद उनके देवर ने परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल जयसिंहपुर पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत बेहद गंभीर है और वह कोमा में हैं। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 19:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल, टांडा रेफर #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews