Haryana: झज्जर में आठ साल के बच्चे का अपहरण, स्कॉर्पियो कार में आए थे आरोपी; सामने आया सीसीटीवी फुटेज

गांव बरानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव से निजी स्कूल संचालक के बेटे का अपहरण गाड़ी सवार लोगों ने कर लिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बरानी गांव के चौक से 8 वर्षीय मासूम हुनरजीत पुत्र अमरजीत फौगाट को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अगवा कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज आया सामने बच्चे को सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार में जबरन बैठाकर ले जाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक सफेद रंग की कार संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे रही है। हालांकि फुटेज में स्पष्ट रूप से आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने इसे जांच का महत्वपूर्ण आधार माना है। परिजनों द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

#CityStates #Jhajjar/bahadurgarh #Haryana #EightYearOldBoyKidnapped #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: झज्जर में आठ साल के बच्चे का अपहरण, स्कॉर्पियो कार में आए थे आरोपी; सामने आया सीसीटीवी फुटेज #CityStates #Jhajjar/bahadurgarh #Haryana #EightYearOldBoyKidnapped #VaranasiLiveNews