जयपुर पटाखा फैक्ट्री कांड: आठ मौतों का जिम्मेदार आरोपी कयूम अलीगढ़ से गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी
खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में जयपुर पूर्व पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हादसे के मुख्य आरोपी कयूम खान (50) को गिरफ्तार कर लिया है। 9 जून को करीम नगर-बी इलाके में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। कयूम खान को पुलिस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले आठ दिनों से दिल्ली और यूपी में लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की टीमों ने यूपी और दिल्ली तक दी दबिश पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजिता शर्मा के अनुसार, खोह-नागोरियान क्षेत्र की राक्ष्या की ढाणी निवासी कयूम की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दबिश दे रही थीं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि फरारी के दौरान उसने गिरफ्तारी के डर से अपने रिश्तेदारों और परिजनों से भी पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया था, ताकि उसकी लोकेशन पुलिस तक न पहुंच सके। पुलिस ने दर्ज मामला दर्ज किया रंजिता शर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में खोह नागोरियान थाने में हत्या, लापरवाही से विस्फोटक पदार्थ रखने तथा विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान सामने आया कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। हादसे के बाद मुख्य आरोपी कयूम खान, याकूब खान और फिरोज दिल्ली फरार हो गए थे। पुलिस और डीएसटी टीम ने जयपुर, दिल्ली और गाजियाबाद समेत कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए आखिरकार कयूम खान को जयपुर शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालन में और कौन-कौन लोग शामिल थे। फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। डोर-टू-डोर अभियान में खुली अवैध कारोबार की परतें अग्निकांड के बाद खोह नागोरियान थाना पुलिस ने इलाके में व्यापक सर्च अभियान चलाया। करीब 30 पुलिसकर्मियों की टीम ने 200 से अधिक मकानों और कई कॉलोनियों में डोर-टू-डोर सर्वे किया। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में संचालित करीब 30 अवैध कबाड़ और कटिंग गोदामों को भी सील किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurFirecrackerFactoryBlast #JaipurFactoryFire #QayumKhanArrested #KhohNagoriyanFireCase #JaipurCrimeNews #IllegalFirecrackerFactory #RajasthanPoliceAction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 04:07 IST
जयपुर पटाखा फैक्ट्री कांड: आठ मौतों का जिम्मेदार आरोपी कयूम अलीगढ़ से गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी #CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurFirecrackerFactoryBlast #JaipurFactoryFire #QayumKhanArrested #KhohNagoriyanFireCase #JaipurCrimeNews #IllegalFirecrackerFactory #RajasthanPoliceAction #VaranasiLiveNews
