Panipat News: ड्यूटी के आठ घंटे तय, 72 घंटे बाद आज काम पर लौटेंगे श्रमिक
पानीपत। इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी के पी-25 प्रोजेक्ट के श्रमिकों की एकजुटता के सामने अधिकारियों और ठेकेदारों को हार माननी पड़ी। सभी 11 निर्माणाधीन कंपनियों ने लिखित में श्रमिकों की मांग स्वीकार की। श्रमिकों से अब आठ घंटे की काम कराया जाएगा। बीच में एक घंटा आराम दिया जाएगा। कार्यस्थल पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त की जाएंगी। श्रमिक 72 घंटे बाद वीरवार को काम पर लौटेंगे। ठेकेदारों के शोषण के खिलाफ सोमवार को श्रमिकों ने आवाज उठाई थी। श्याम सुंदर व निर्मल ने कहा कि उनसे 12 घंटे काम कराया जा रहा है और कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिली रहीं। श्रमिकों ने एकजुट होकर अपनी मांग के लिए काम बंद कर दिया। इसी बीच सीआईएसएफ के श्रमिकों का टकराव हुआ। सीआईएसएफ के जवानों ने हवा में फायरिंग की तो श्रमिकों ने रिफाइनरी में तोड़फोड़ कर दी थी। सोमवार के बाद श्रमिकों की टोली विरोध प्रदर्शन करती रही। श्रमिकों की नौ मांगों पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया, एसपी भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों संग मंथन किया और मांगों को स्वीकार कर लिया। संवाद
#EightHoursOfDutyAreFixed #WorkersWillReturnToWorkTodayAfter72Hours. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 03:08 IST
Panipat News: ड्यूटी के आठ घंटे तय, 72 घंटे बाद आज काम पर लौटेंगे श्रमिक #EightHoursOfDutyAreFixed #WorkersWillReturnToWorkTodayAfter72Hours. #VaranasiLiveNews
