Rishikesh News: तहसील दिवस में आठ फरियादी आए
तहसील में आठ शिकायतें आईं। शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजा गया। सुबह 11 बजे तहसीलदार प्रदीप नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में मंशा देवी निवासी केसर सिंह ने क्षेत्र में बिजली की बंच केबल बिछाने, अनसूया प्रसाद बिजल्वाण ने त्रिवेणी घाट और शहर में अतिक्रमण हटाने, व्यवस्था बनाने, बापूग्राम निवासी मनोज सिंह ने विद्यालय की गली में जलभराव होने की शिकायत दर्ज कराई। हरिधाम कॉलोनी गुमानीवाला निवासी संजीव शर्मा ने घर के पीछे बड़े की कटाई-छंटाई करने, बनखंडी निवासी बृजमोहन कुकरेती ने विरासत में नाम दर्ज कराने और तहसील ऋषिकेश में चेंबर बनाने की मांग की। इस अवसर पर जल निगम से धर्मेंद्र कुकरेती, आशीष प्रकाश उनियाल, राकेश बिष्ट, सुनील भदूला, पिंकी चंद, सुमन जुयाल, वर्षा भट्ट आदि उपस्थित रहे।
#EightComplainantsCameOnTehsilDay. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 01:31 IST
Rishikesh News: तहसील दिवस में आठ फरियादी आए #EightComplainantsCameOnTehsilDay. #VaranasiLiveNews
