Eid 2026: अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
मिर्जापुर जिले में शनिवार को शांति और सौहार्द के पर्व ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। अकीदत मंदों ने मुल्क के अमन और चैन की दुआ मांगी। 30 दिनों के रोजे के बाद शनिवार को रोजेदारों ने मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। नगर में इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में मेला लगा रहा। खाने-पीने के सामान से लेकर बच्चों के खिलौने तक की दुकानें सजी रही और प्रशासनिक अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल भी चक्रमण करता रहा। इसे भी पढ़ें;हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टक्कर के बाद बस के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे, चालक की मौत, नौ यात्री घायल इसके साथ ही नगर की शीशे वाली मस्जिद, संकट मोचन, त्रिमुहानी, स्टेशन रोड, गंगाबाई की मस्जिद, कचहरी के पास की मस्जिद, गैवी घाट आदि जगहों की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह लोगों ने ईद की नमाज अदा की। लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और सेवइयां खाई। हंसी-खुशी का माहौल रहा।
#CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #Eid2026 #MirzapurLatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 08:45 IST
Eid 2026: अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद #CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #Eid2026 #MirzapurLatestNews #VaranasiLiveNews
