Egypt vs New Zealand: 33628 दिन का इंतजार खत्म! विश्वकप में दर्ज की पहली जीत; सालाह क्यों बने प्लेयर ऑफ द मैच?

फीफा विश्व कप 2026 में मिस्र ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसका इंतजार उसकी फुटबॉल बिरादरी करीब एक सदी से कर रही थी। मोहम्मद सालाह की अगुआई वाली टीम ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप इतिहास की अपनी पहली जीत दर्ज की। यह जीत इसलिए और खास बन गई क्योंकि 1934 में पहली बार विश्व कप खेलने वाली मिस्र की टीम को इस उपलब्धि के लिए पूरे 33,628 दिन यानी 92 साल इंतजार करना पड़ा। वैंकूवर में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने फिन सर्मन के गोल की बदौलत शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में मिस्र ने शानदार वापसी की। मोस्तफा जिको ने बराबरी का गोल दागा, इसके बाद कप्तान मोहम्मद सालाह ने जिको के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। आखिर में ट्रेजेगेट ने तीसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी।

#Football #Sports #International #FifaWorldCup2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 06:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Egypt vs New Zealand: 33628 दिन का इंतजार खत्म! विश्वकप में दर्ज की पहली जीत; सालाह क्यों बने प्लेयर ऑफ द मैच? #Football #Sports #International #FifaWorldCup2026 #VaranasiLiveNews