बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाएं : डा. महेश
पूंडरी। उप स्वास्थ्य केंद्र पूंडरी द्वितीय के क्षेत्र में शनिवार को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला के आदेशों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंडरी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. महेश के निर्देशन में आयोजित किया गया। डॉ. महेश ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर ही एक सशक्त एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बेटियों को समान अधिकार देने, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने तथा बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी नरेंद्र और लक्ष्मी देवी (एमपीएचडब्ल्यू फिमेल) ने संयुक्त रूप से महिलाओं को बेटियों के महत्व एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध करवाना हम सभी की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, लिंगानुपात में सुधार लाना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। आज बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, चिकित्सा, प्रशासन, सेना और अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर नरेंद्र, लक्ष्मी देवी मौजूद रहीं। संवाद
#EducateDaughtersAndMakeThemSelf-reliant:Dr.Mahesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 03:41 IST
बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाएं : डा. महेश #EducateDaughtersAndMakeThemSelf-reliant:Dr.Mahesh #VaranasiLiveNews
