हिमाचल: क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ईडी ने तीन और आरोपी दबोचे, कोर्ट ने 12 दिन की ईडी हिरासत में भेजे
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर बड़े पैमाने पर निवेशकों से ठगी करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईडी की शिमला उपक्षेत्रीय इकाई ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मिलन गर्ग, सुखदेव ठाकुर और अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया। मिलन गर्ग मेरठ (यूपी) जबकि सुखदेव ठाकुर मंडी और अभिषेक शर्मा ऊना का रहने वाला है। तीनों पहले से ही एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में थे। ईडी ने विशेष वारंट के माध्यम से इन्हें अपनी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। विशेष धन शोधन निवारण न्यायालय शिमला ने तीनों को 12 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले ईडी ने मामले में हेम राज और मासूस जुनेजा को गिरफ्तार किया था जबकि हिमाचल पुलिस मामले में कुल 76 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalCryptocurrencyScam #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 21:48 IST
हिमाचल: क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ईडी ने तीन और आरोपी दबोचे, कोर्ट ने 12 दिन की ईडी हिरासत में भेजे #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalCryptocurrencyScam #VaranasiLiveNews
