Japan Earthquake: जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता
जापान में रविवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास इवाते इलाके के समुद्र में था। यह जमीन से लगभग 40 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके आसपास के इलाकों आओमोरी और अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। करीब 40 किलोमीटर गहारई में था केंद्र स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7:25 इवाते प्रांत के तट के पास रविवार को भूकंप आया। इसकी गहराई लगभग 40 किलोमीटर थी। इसके झटके आओमोरी प्रांत और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई इस भूकंप के बाद किसी तरह की सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई। अभी तक किसी नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, लगातार आ रहे भूकंपों के कारण लोगों में भूस्खलन को लेकर चिंता बढ़ गई है। ये भी पढ़ें:Venezuela earthquake LIVE:वेनेजुएला में भूकंप का एक और झटका, रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता भूकंप और सुनामी के लिए संवेदनशील देश है जापान जापान भूकंप और सुनामी के लिए संवेदनशील देश है। हाल के दिनों में कई भूकंप दर्ज किए गए हैं। इनमें गुरुवार को इसी क्षेत्र के पास 7.2 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप भी शामिल है। पहले इसे कम तीव्रता का बताया गया था। लेकिन बाद में इसकी तीव्रता बढ़ा दी गई। मौसम एजेंसी ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में और भूकंप आ सकते हैं। शुक्रवार को माउंट फूजी के पास और टोक्यो के पश्चिम में स्थित यामानाशी प्रांत में भी 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
#World #International #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 03:25 IST
Japan Earthquake: जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता #World #International #VaranasiLiveNews
