E20 Petrol Problems: E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की ये बड़ी अपील!

E20 Petrol Problems: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल के अनुसार, देश में लगभग 22 करोड़ दोपहिया वाहन और करीब आठ करोड़ कारें ऐसी हैं, जिनके लिए ई-20 उपयुक्त नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त तैयारी के पूरे देश में ई-20 लागू करने से करोड़ों वाहन मालिकों के सामने आर्थिक जोखिम खड़ा हो सकता है। केजरीवाल ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर मोदी जी से जनता की उस मांग को मानने का आग्रह करता हूं जिसमें उन्हें एक विकल्प देने की बात कही गई है, जिसके तहत पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग कीमतों पर ईंधन के सभी प्रकार (जैसे E20, E10 या E0) उपलब्ध हों।

#IndiaNews #National #E20PetrolProblems #ArvindKejriwal #PmModi #E20Petrol #E20Fuel #AmarUjala #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 11:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




E20 Petrol Problems: E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की ये बड़ी अपील! #IndiaNews #National #E20PetrolProblems #ArvindKejriwal #PmModi #E20Petrol #E20Fuel #AmarUjala #VaranasiLiveNews