Pauri News: थलीसैंण के धांधणखेत विद्यालय को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया
पौड़ी। विकासखंड थलीसैंण स्थित जनता इंटर कालेज धांधणखेत ने उत्कृष्ट परीक्षाफल प्रदर्शन के लिए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय को पांच लाख रुपये के पुरस्कार और मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 की प्रदेश स्तरीय सूची में इंटरमीडिएट स्तर पर विद्यालय को चयनित किया गया था। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानाचार्य डॉ. बबीता धस्माना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संघ के मंडलाध्यक्ष संजय रावत, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय बिष्ट और जिलाध्यक्ष भारत बिष्ट ने प्रधानाचार्य डॉ. धस्माना की मेहनत और नेतृत्व क्षमता को सराहनीय बताया। कहा कि उनके नीतिगत फैसलों से ही विद्यालय को सम्मानित किया गया।
#EVakarokorokotakaNaMinisitaLiuNaValenilotuMaiThalisain #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 15:30 IST
Pauri News: थलीसैंण के धांधणखेत विद्यालय को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया #EVakarokorokotakaNaMinisitaLiuNaValenilotuMaiThalisain #VaranasiLiveNews
