दशहरा 2026: कहीं दामाद तो कहीं पूर्वज! दशहरे पर इन जगहों में रावण की होती है पूजा
Ravana Dahan: दशहरा आते ही देशभर में रावण दहन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कहीं विशाल मैदानों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाए जाते हैं, तो कहीं भव्य रामलीला का आयोजन होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसे शहर और इलाके भी हैं, जहां दशहरे पर रावण का पुतला जलाने की परंपरा नहीं है कुछ स्थानों पर रावण को भगवान शिव का परम भक्त और महान विद्वान माना जाता है, तो कहीं उसे स्थानीय मान्यताओं के अनुसार परिवार का सदस्य या पूर्वज माना जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में दशहरा मां दंतेश्वरी और स्थानीय देवी-देवताओं की आराधना का पर्व है, जबकि उत्तर प्रदेश के बिसरख में रावण से जुड़ी जन्मस्थान की मान्यता प्रचलित है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी रावण को दामाद मानने की स्थानीय परंपरा की चर्चा होती है। इन जगहों पर दशहरे का स्वरूप देश के दूसरे हिस्सों से काफी अलग नजर आता है। आइए जानते हैं उन स्थानों के बारे में, जहां विजयादशमी पर रावण दहन की जगह अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं निभाई जाती हैं।
#Travel #National #Dussehra2026 #Ravana #Vijayadashami2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 11:54 IST
दशहरा 2026: कहीं दामाद तो कहीं पूर्वज! दशहरे पर इन जगहों में रावण की होती है पूजा #Travel #National #Dussehra2026 #Ravana #Vijayadashami2026 #VaranasiLiveNews
