Kangra News: लंबे ट्राले की आवाजाही से जसूर में डेढ़ घंटे तक लगा जाम
जसूर (कांगड़ा)। क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र जसूर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए सीमेंट के भारी-भरकम कंक्रीट ब्लॉक लेकर ट्राला राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरा। ट्राले के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए निर्माण कंपनी ने कुछ समय के लिए यातायात को रोक दिया। यातायात रुकते ही जसूर से बौड़ तक राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लंबा जाम लगने से आम यात्रियों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों को भारी परेशानी हुई। सड़क पर फंसे लोगों को करीब डेढ़ घंटे तक जाम में जूझना पड़ा। इस दौरान स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हुआ और दुकानदारों ने भी परेशानी जाहिर की। स्थानीय दुकानदारों नंदू शर्मा, ऋषि, पप्पू शर्मा, अंकित, रवि और रॉकी ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार के भारी और बड़े ट्रालों की आवाजाही सुबह 8 बजे से पहले अथवा रात 9 बजे के बाद ही करवाई जाए। संवाद
#DueToTheMovementOfALongTrolley #ThereWasAJamInJasoorForOneAndAHalfHours. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 17, 2026, 19:42 IST
Kangra News: लंबे ट्राले की आवाजाही से जसूर में डेढ़ घंटे तक लगा जाम #DueToTheMovementOfALongTrolley #ThereWasAJamInJasoorForOneAndAHalfHours. #VaranasiLiveNews
