Haridwar News: डीएसओ ने राशन की दुकान पर मारा छापा

हरिद्वार। डीएसओ ने राशन की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान मिलीं अनियमितताओं पर राशन डीलर को जमकर फटकार लगाई, उन्हें कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डीएसओ मुकेश पाल की ओर से नारसन ब्लॉक क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ में योगेश शर्मा की राशन की दुकान का निरीक्षण किया गया। इससे राशन डीलर में हड़कंप मच गया। हालांकि दुकान खुली मिली, लेकिन, दुकान पर साइन बोर्ड और स्टॉक प्रदर्शित नहीं मिला। उन्होंने राशन डीलर को निर्देशित किया खामियां को ठीक कर लिया जाए, ताकि, उपभोक्ताओं को दुकान पर मौजूद स्टॉक की जानकारी रहे। उन्होंने कहा कि दोबारा निरीक्षण में कमियां मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी।

#DSORaidedTheRationShop #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 20:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: डीएसओ ने राशन की दुकान पर मारा छापा #DSORaidedTheRationShop #VaranasiLiveNews