Noida News: व्यापारियों ने आधारभूत सुविधाओं की कमी, सुरक्षा का मुद्दा उठाया
नोएडा। स्थानीय विधायक पंकज सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के साथ बैठक में व्यापारियों ने आधारभूत सुविधाओं की कमी, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा सहित कई जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए। बैठक में व्यापार प्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक समस्या सुनी गई। पंकज सिंह ने समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।सेक्टर- 56 स्थित यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई अध्यक्ष राम अवतार सिहं के स्थित आवास पर बुधवार को बैठक हुई। बैठक में नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और बाजारों से आए व्यापारी प्रतिनिधियों ने समस्याओं को विस्तार पूर्वक रखा। व्यापारियों ने बाजारों में आधारभूत सुविधाओं की कमी, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, सफाई, सुरक्षा, अतिक्रमण तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पंकज सिंह ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका शीघ्र, प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा के करतार चौहान, ओमवीर अवाना, धर्मेन्द्र चौहान और उत्तर प्रदेश व्यापारी प्रतिनिधि मंडल की ओर से चेयरमैन नरेश कुच्छल सहित कई व्यापारी मौजूद रहें।
#Fgds #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 20:12 IST
Noida News: व्यापारियों ने आधारभूत सुविधाओं की कमी, सुरक्षा का मुद्दा उठाया #Fgds #VaranasiLiveNews
