Noida News: अल्ट्राटेक कंपनी में ट्रक की टक्कर से कर्मचारी की मौत
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र की अल्ट्राटेक कंपनी में मंगलवार देर रात एक कर्मचारी की ट्रक से टक्कर होने पर मौत हो गई। हरदोई जनपद के डाभा गांव निवासी ज्ञानेंद्र पाल धर्म कांटे पर ट्रकों को आगे-पीछे करा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह उसके नीचे कुचल गए। मौके पर ही उनकी जान चली गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ के अनुसार, कंपनी ने मृतक के परिवार को सहयोग राशि देकर समझौता किया है। पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन मामले की जांच कर रही है।
#Sgdf #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:37 IST
Noida News: अल्ट्राटेक कंपनी में ट्रक की टक्कर से कर्मचारी की मौत #Sgdf #VaranasiLiveNews
