हिमाचल: नशे के सौदागरों का गंदा खेल, बच्चों को बना रहे तस्करी के लिए मोहरा; सरकारी बस में किशोर पकड़ा
अब नशे के सौदागर बच्चों को मोहरा बनाकर उन्हें चिट्टा तस्करी में धकेल रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला कांगड़ा में सामने आया। गगल थाना क्षेत्र के तहत बनोई पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच के दौरान अमृतसर से बैजनाथ जा रही एचआरटीसी की बस से 130.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। हैरानी की बात यह है कि यह चिट्टा 13 वर्षीय किशोर के बैग में मिला है। गगल थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि सीआईए कांगड़ा की टीम एएसआई मनजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात करीब 9:00 बजे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाहपुर की ओर से आ रही एचआरटीसी बस को रोककर तलाशी ली गई। बस में एक नाबालिग अकेला बैठा मिला।
#CityStates #Shimla #Kangra #HimachalChittaSmuggling #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 01, 2026, 17:59 IST
हिमाचल: नशे के सौदागरों का गंदा खेल, बच्चों को बना रहे तस्करी के लिए मोहरा; सरकारी बस में किशोर पकड़ा #CityStates #Shimla #Kangra #HimachalChittaSmuggling #VaranasiLiveNews
