काल बन गया कैंटर का केबिन: ग्रेटर नोएडा में मिला चालक का शव, पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया दम घुटने की आशंका
थाना कासना क्षेत्र के लड़पुरा गांव में एक चालक का शव कैंटर के अंदर मिला है। सूचना पर पुलिस में मौके पर पहुंच कैंटर का केबिन खोलकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने बताया कि डायल-112' के माध्यम से सूचना मिली कि लडपुरा गांव में खड़े एक केंटर में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में लेटा हुआ है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो केंटर के दरवाजे अंदर से लॉक थे। फोरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। मृतक की पहचान पवन शर्मा निवासी ऐचोरा थाना अनुपशहर बुलन्दशहर के रूप में हुई है। मृतक चालक था। वाहन चालक अलीगढ़ से गाजीपुर मंडी में आलू की सप्लाई के लिए रवाना हुआ था। प्रथम दृष्टया पवन शर्मा की मृत्यु केंटर के दरवाजे एवं शीशे बंद कर उसके अंदर सोते समय दम घुटने से होना प्रतीत होती है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
#CityStates #Noida #GreaterNoida #NoidaDeath #NoidaNews #NoidaPolice #NoidaCrime #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 10:24 IST
काल बन गया कैंटर का केबिन: ग्रेटर नोएडा में मिला चालक का शव, पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया दम घुटने की आशंका #CityStates #Noida #GreaterNoida #NoidaDeath #NoidaNews #NoidaPolice #NoidaCrime #VaranasiLiveNews
