Ambala News: पेयजल पाइप लाइन टूटी, जलापूर्ति बाधित

अंबाला। बब्याल रोड पर सीवरेज के काम से लोगों की परेशान कर दिया है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां 6 अप्रैल से सीवरेज डालने का काम चल रहा है। यह कार्य अब अब मुख्य सड़क पर अंतिम चरण में है। सोमवार को नई सीवरेज की लाइन को बब्याल सीवरेज प्लांट की लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा था। इस दौरान खोदाई के कारण पेयजल पाइप लाइन के ऊपर की मिट्टी दरक गई और पाइप लाइन टूट गई। तीन से चार जगह पाइप लाइन टूटने पर क्षेत्र के सभी ट्यूबवेल अस्थाई तौर पर बंद करवाने पड़ गए। इसके बाद करीब 1 घंटे के बाद पानी का प्रेशर कम होना शुरू हुआ। जनस्वास्थ्य विभाग जेई जगदीप विर्क ने सूचना मिलते ही जहां एरिया के सभी ट्यूबवेल बंद करवाए। वहीं सीवरेज कर्मियों को एहतियात बरतते हुए काम करने की हिदायतें दी। वहीं लोगों से अपील की कि धैर्य रखें जलापूर्ति समय रहते सुचारू करने हेतु हर संभव स्थाई समाधान किया जा रहा है ताकि गर्मियों में दिक्कत न आए। संवाद वार्ड-एकमेंभरतकॉलोनीनिवासीगौरव।संवाद

#DrinkingWaterPipelineBroken #WaterSupplyDisrupted #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: पेयजल पाइप लाइन टूटी, जलापूर्ति बाधित #DrinkingWaterPipelineBroken #WaterSupplyDisrupted #VaranasiLiveNews