Uttarkashi News: पेयजल निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने दिया धरना

उत्तरकाशी। पेयजल निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने राजकीय विभाग घोषित करने, वेतन भत्ते भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। साथ ही मांगों का जल्द निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।शुक्रवार को पेयजल निगम के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर धरने में बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह सरकार से लंबे समय से पेयजल निगम को पूर्ण रूप से राजकीय विभाग घोषित करने, वेतन भत्ते भुगतान करने, राजकीय विभाग बनने तक वेतन और पेंशन का भुगतान सीधे कोषागार के माध्यम से करने, वैकल्पिक रूप से, सेंटेज व्यवस्था खत्म कर कार्मिकों के खर्च का एकमुश्त प्रावधान करने ताकि हर माह की एक तारीख को नियमित वेतन देने की मांग कर रहे हैं लेकिन अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर इं. विनोद कुमार, सुनील कुमार सिह, महेश चंद्र भट्ट, विश्वनाथ प्रसाद जगुडी, सौरभ शाह, विपिन भट्ट, शीशपाल सिंह चौहान, शारदा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद

#DrinkingWaterCorporationOfficialsAndEmployeesStagedASit-inProtest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: पेयजल निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने दिया धरना #DrinkingWaterCorporationOfficialsAndEmployeesStagedASit-inProtest #VaranasiLiveNews