Uttarkashi News: रामलीला मैदान की नालियां बंद, बाजार में घुस रहा बरसात का पानी

व्यापारियों के साथ आम लोगों को हो रही है भारी परेशानी पानी दुकानों में घुसने से सामान हो रहा है खराब, उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसानउत्तरकाशी। नगर के रामलीला मैदान में वर्षों से बंद पड़ी नालियों के कारण बरसात का पानी सीधे मुख्य बाजार की ओर बह रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बाजार क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन रही है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही दुकानों के बाहर और अंदर रखा सामान पानी की चपेट में आकर खराब हो रहा है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।स्थानीय व्यापारी इस्तीयाग अहमद और रमेश बग्यिाल का कहना है कि बरसात शुरू होते ही रामलीला मैदान का पानी बाजार की ओर आने लगता है। नालियां चौक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और पूरा पानी मुख्य बाजार में फैल रहा है। इससे दुकानों के सामने कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ग्राहकों को भी दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है, जिसका असर व्यापार पर पड़ रहा है। इसके साथ ही राहगीरों को भी जलभराव के कारण आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो आगामी दिनों में लगातार होने वाली बारिश से स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन और संबंधित विभाग से रामलीला मैदान की बंद पड़ी नालियों को जल्द खोलने, उनकी सफाई कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

#DrainsAtRamlilaMaidanAreClogged;RainwaterIsEnteringTheMarket. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: रामलीला मैदान की नालियां बंद, बाजार में घुस रहा बरसात का पानी #DrainsAtRamlilaMaidanAreClogged;RainwaterIsEnteringTheMarket. #VaranasiLiveNews