Gorakhpur News: जिला अस्पताल के नए प्रमुख अधीक्षक डॉ. संजय ने संभाला कार्यभार

- मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित होकर आए, शनिवार को संभाली जिम्मेदारी- बोले- मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज दिलाना रहेगा लक्ष्यअमर उजाला ब्यूरोगोरखपुर। जिला अस्पताल की कमान अब डॉ. संजय कुमार वर्मा के हाथों में होगी। उन्होंने शनिवार को नए प्रमुख अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात थे। कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक आरडी रमन ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. वर्मा ने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अस्पताल आने वाले प्रत्येक रोगी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और समय से इलाज मिले, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अस्पताल की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. आरपी गौतम, आरबी यादव, डॉ. मुकुल द्विवेदी, डॉ. बीके सुमन, डॉ. राजेश, डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. नवीन कुमार वर्मा, डॉ. प्रशांत अस्थाना, डॉ. पीके त्रिपाठी, डॉ. अरविंद सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

#Dr.Sanjay #TheNewChiefSuperintendentOfTheDistrictHospital #HasTakenCharge. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 03:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: जिला अस्पताल के नए प्रमुख अधीक्षक डॉ. संजय ने संभाला कार्यभार #Dr.Sanjay #TheNewChiefSuperintendentOfTheDistrictHospital #HasTakenCharge. #VaranasiLiveNews