Jammu News: डॉ. पूनम ने स्वास्थ्य निदेशक का संभाला कार्यभार

जम्मू। डॉ. पूनम सेठी ने मंगलवार को जम्मू निदेशालय पहुंचकर स्वास्थ्य निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले वे निदेशक परिवार कल्याण के पद पर कार्यरत थीं और हाल ही में विभाग ने उनका तबादला इस नए पद पर किया था।पदभार संभालते ही डॉ. सेठी ने कार्यालय के विभिन्न प्रभारियों से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं की नियमित जांच और निरीक्षण किया जाए ताकि उनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य सरकार की मंशा के अनुरूप हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन को जरूरत के समय भटकना न पड़े। ब्यूरो

#Dr.PoonamAssumesChargeAsDirectorOfHealth #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: डॉ. पूनम ने स्वास्थ्य निदेशक का संभाला कार्यभार #Dr.PoonamAssumesChargeAsDirectorOfHealth #VaranasiLiveNews