Kullu News: पिरड़ी में एक साल में तैयार होगा डबललेन पुल

विकास की बात..टेंडर आवंटित, पंजाब की एक कंपनी करेगी निर्माण हजारों की आबादी को आवाजाही में मिलेगी सुविधासंवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। पिरड़ी में ब्यास नदी पर डबललेन पुल एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 27 करोड़ से बनने वाले इस पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पंजाब की एक निजी कंपनी ने पिरड़ी का पुल बनाने में दिलचस्पी दिखाई है। पुल की लंबाई 110 मीटर होगी। पिरड़ी का आरसीसी डबललेन पुल बनने से हजारों की आबादी को सुविधा मिलेगी। कुल्लू-भुंतर मुख्य मार्ग से एनएच-तीन में पहुंचना आसान हो जाएगा।गौर रहे कि कुल्लू और भुंतर के बीच हजारों की आबादी रहती है। खासकर मौहल और पिरड़ी क्षेत्र शिक्षा का हब बन चुका है। ऐसे में यहां से एनएच-तीन जाने के लिए लोगों के पास बड़ा पुल नहीं था। लंबे समय से लोग पिरड़ी में डबललेन पुल बनाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर बनाकर भेजी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने धनराशि स्वीकृत की। कुल्लू में ब्यास नदी के पार जाने के लिए बैली ब्रिज अखाड़ा बाजार में लगा हुआ है। इसके बाद दूसरा डबललेन आरसीसी पुल 10 किलोमीटर दूर भुंतर में लगा है। अब लोगों को पिरड़ी पुल का कार्य शुरू होने का इंतजार है। बहरहाल, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक लोक निर्माण विभाग पुल का कार्य शुरू कर पाता है। इस संबंध में कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि पिरड़ी पुल निर्माण को लेकर टेंडर पूरा हो गया है। पंजाब की एक कंपनी ने प्रतिस्पर्धा में इसको लिया है। पुल का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद तेजी से कार्य होगा। लगभग एक साल के अंदर ब्यास नदी पर पुल बनकर तैयार होगा।

#DoubleLaneBridgeWillBeReadyInPirdiInAYear #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: पिरड़ी में एक साल में तैयार होगा डबललेन पुल #DoubleLaneBridgeWillBeReadyInPirdiInAYear #VaranasiLiveNews