Kullu News: लाहौल-स्पीति कांग्रेस के अध्यक्ष बने दोरजे लारजे
बोले- जिले में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर संगठित करना लक्ष्यसंवाद न्यूज एजेंसीकेलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला कांग्रेस कमेटी को नया नेतृत्व मिल गया है। हाईकमान ने लाहौल के छेलिंग गांव निवासी 40 वर्षीय दोरजे लारजे को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोरजे लारजे लाहौल-स्पीति कांग्रेस के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं। अध्यक्ष पद के लिए करीब 12 से अधिक दावेदारों के बीच हाईकमान ने दोरजे लारजे पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन की कमान सौंपी है। बीते दो वर्षों से बिना अध्यक्ष चल रहे जिला कांग्रेस संगठन को अब स्थायी नेतृत्व मिल गया है जिससे पार्टी में नई ऊर्जा और मजबूती की उम्मीद जगी है।दोरजे लारजे का राजनीतिक सफर युवाकाल से ही सक्रिय रहा है। वह वर्ष 2008 से 2009 तक एनएसयूआई के राज्य महासचिव, 2018 से 2020 तक जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, 2020 से 2024 तक यूथ कांग्रेस के राज्य महासचिव, 2021 से 2024 तक जिला कांग्रेस के महासचिव और 2021 से वर्तमान तक जिला परिषद सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। नियुक्ति के बाद दोरजे लारजे ने कहा कि उनका कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहेगा लेकिन वे बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी में नया जोश भरेंगे। उधर, विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।--
#DorjeLarjeBecomesPresidentOfLahaul-SpitiCongress #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 03, 2026, 22:06 IST
Kullu News: लाहौल-स्पीति कांग्रेस के अध्यक्ष बने दोरजे लारजे #DorjeLarjeBecomesPresidentOfLahaul-SpitiCongress #VaranasiLiveNews
