Gorakhpur News: 100 किमी तक मौसम की निगरानी करेगा डॉप्लर रडार, दो घंटे पहले मिलेगी चेतावनी

गोरखपुर। मौसम की बदलती चाल पर नजर रखने के लिए गोरखपुर में अत्याधुनिक एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार लगाने की तैयारी है। यह रडार करीब 100 किलोमीटर के दायरे में मौसम की गतिविधियों की निगरानी करेगा और दो घंटे पहले आंधी-बारिश की चेतावनी मिल जाएगी। माैसम वैज्ञानिक के अनुसार, इसकी मदद से गरज-चमक वाले बादलों की दिशा और गति, भारी बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाओं की गतिविधियों का पता लगाया जा सकेगा। खास बात यह है कि तेजी से विकसित होने वाले स्थानीय मौसमी तंत्र की निगरानी से मौसम बिगड़ने की स्थिति में करीब दो घंटे पहले चेतावनी जारी करने में मदद मिलेगी। सिंघड़िया स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय में इस अत्याधुनिक सिस्टम को स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन और विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। रडार स्थापित होने के बाद स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी सुविधा उपलब्ध होगी। अभी तक मौसम की जानकारी विभिन्न स्रोतों से जुटाकर उसकी गणना करने के बाद मिलती है।

#DopplerRadarWillMonitorWeatherUpTo100Km;WarningsWillBeAvailableTwoHoursInAdvance. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: 100 किमी तक मौसम की निगरानी करेगा डॉप्लर रडार, दो घंटे पहले मिलेगी चेतावनी #DopplerRadarWillMonitorWeatherUpTo100Km;WarningsWillBeAvailableTwoHoursInAdvance. #VaranasiLiveNews