ट्रंप को क्यों मंजूर है महंगा ईंधन?: तेल की बढ़ती कीमतों को ठहराया सही; अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया गजब बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में तेल की बढ़ती कीमतों पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस समय पेट्रोल और ईंधन के दाम काफी ऊंचे स्तर पर हैं। ट्रंप ने कहा कि बाजार में दूसरी चीजों की कीमतें नीचे हैं, लेकिन गैसोलिन (पेट्रोल) अभी भी महंगा बना हुआ है। उन्होंने इस स्थिति का बचाव करते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए यह कीमत चुकाना जरूरी है। क्या बोलेअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति दी गई, तो पूरी दुनिया बहुत बड़े खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा कभी नहीं होने दिया जाएगा। ट्रंप के अनुसार, जब यह मौजूदा संघर्ष और तनाव खत्म होगा, तब दुनिया एक ऐसे दौर में होगी जहां ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए एक बड़ी जीत बताया। ये भी पढ़ें:US:'होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान को न दें टोल', अमेरिका ने कंपनियों को दी चेतावनी; लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध क्या है मामला पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण रास्तों पर तेल की सप्लाई में रुकावट आने से लागत में भारी उछाल आया है। ट्रंप ने बार-बार तर्क दिया है कि तेल और ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी केवल कुछ समय के लिए है। उनका मानना है कि यह एक आवश्यक कदम है ताकि भविष्य में किसी बड़ी तबाही को रोका जा सके। ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही यह संघर्ष समाप्त होगा और ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर लगाम लग जाएगी, तेल की कीमतें अपने आपफिर से नीचे आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित दुनिया के लिए अभी थोड़ी आर्थिक परेशानी झेलना जायज है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकना है, क्योंकि इसके बिना दुनिया कभी सुरक्षित नहीं रह सकती। अन्य वीडियो-
#World #International #Us-iranWar #Israel-iranWar #Us-iranPeaceTalks #WestAsiaCrisis #WestAsiaWar #WestAsiaConflict #DonaldTrump #StraitOfHormuzCrisis #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 03:09 IST
ट्रंप को क्यों मंजूर है महंगा ईंधन?: तेल की बढ़ती कीमतों को ठहराया सही; अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया गजब बयान #World #International #Us-iranWar #Israel-iranWar #Us-iranPeaceTalks #WestAsiaCrisis #WestAsiaWar #WestAsiaConflict #DonaldTrump #StraitOfHormuzCrisis #VaranasiLiveNews
