'आप भ्रमित हो रहे हैं': ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा की AI फोटो; ईरान समझौते से पहले ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एआई (AI) से बनी एक सैन्य तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ट्रंप को एक खास और शक्तिशाली अंदाज में दिखाया गया है। उनके पीछे युद्धपोत और फाइटर जेट्स नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, 'You're getting discombobulated' जिसका मतलब है 'आप भ्रमित हो रहे हैं।' ट्रंप की पोस्ट में क्या यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में बड़े राजनीतिक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। ट्रंप ने बताया है कि रविवार को ईरान के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। शनिवार को पोस्ट की गई इस तस्वीर में ट्रंप एक नौसैनिक जहाज के डेक पर 'कमांडर इन चीफ' की भूमिका में खड़े हैं। उनके हाथ में दूरबीन है और वह समुद्र में चल रही सैन्य गतिविधियों को देख रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में अमेरिकी युद्धपोतों का एक बड़ा बेड़ा लहरों के बीच आगे बढ़ रहा है। आसमान में कई फाइटर जेट्स एक साथ उड़ रहे हैं और सफेद धुआं छोड़ रहे हैं। जहाजों पर अमेरिकी झंडे लगे हैं और पीछे डूबते सूरज का सुनहरा नजारा है। यह पूरी तस्वीर किसी फिल्म के सीन जैसी लगती है। शांति समझौते पर ट्रंप का दावा ट्रंपने शांति समझौते को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि यह समझौता परमाणु हथियारों के रास्ते में एक दीवार की तरह होगा। इससे यह पक्का हो जाएगा कि ईरान भविष्य में कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। ट्रंप ने अपने पोस्ट में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के ईरान समझौते (JCPOA) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ओबामा का समझौता परमाणु हथियारों के लिए एक आसान रास्ता था। ट्रंपके अनुसार, अगर वह समझौता रहता तो ईरान छह साल पहले ही परमाणु हथियार बना लेता। ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर संशय के बादल:ट्रंप का दावा- आज होगी डील; तेहरान बोला- अभी इंतजार करना होगा ट्रंपने दावा किया कि उनका समझौता ओबामा के समझौते से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि अब ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता है। वह किसी भी तरीके से इन्हें हासिल नहीं कर पाएगा। ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि समझौते पर हस्ताक्षर होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुल जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह समझौता काम नहीं करता है, तो अमेरिका के पास एक अंतिम विकल्प भी मौजूद है। ईरान का रुख अलग हालांकि, ईरान का रुख थोड़ा अलग नजर आ रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि रविवार को किसी समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद कम है। उन्होंने सरकारी मीडिया के माध्यम से बताया कि यह प्रक्रिया रविवार को पूरी नहीं होगी और इसमें कुछ और दिन लग सकते हैं।

#World #International #DonaldTrump #TruthSocial #AiGeneratedImage #IranNuclearDeal #UsIranRelations #StraitOfHormuz #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 04:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'आप भ्रमित हो रहे हैं': ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा की AI फोटो; ईरान समझौते से पहले ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन #World #International #DonaldTrump #TruthSocial #AiGeneratedImage #IranNuclearDeal #UsIranRelations #StraitOfHormuz #VaranasiLiveNews