Panipat News: दानपात्र में मिले डॉलर और चांदी की बांसुरी, 1.72 करोड़ रुपये तक पहुंची नकदी
समालखा। चुलकाना धाम बाबा श्याम मंदिर में दानपात्रों में जमा रुपयों की गिनती 1.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। मंदिर में शनिवार को दानपात्र-1 खोला गया। इसकी गिनती करने पर 18.72 लाख रुपये की नकदी, चांदी की बांसुरी और डॉलर मिले हैं। बीडीपीओ स्टाफ की तरफ से दान पात्रों की गिनती की जा रही है। 22 से अधिक दान पात्र मंदिर परिसर में रखे हुए हैं। इनमें करोड़ों रुपये की नकदी मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक केवल चार दान पात्रों की गिनती की गई है। सरपंच सतीश छौक्कर ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधि भूषण नंबरदार और अशोक छौक्कर मौके पर मौजूद रहे और मंदिर में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, उनका कोड सिंगला परिवार सहित समिति के अनेक सदस्यों के पास है। उन्होंने कहा कि उसका कोड ग्राम पंचायत चुलकाना को भी उपलब्ध कराया जाए। इससे मंदिर में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। भूषण नंबरदार ने बताया कि चुलकाना धाम लाखों भक्तों की आस्था का श्रद्धा का केंद्र है और यहां दानवीरों की कमी नहीं है। यहां केवल व्यवस्था की कमी है, जो अब श्राइन बोर्ड बनने के बाद पूरी हो जाएगी। संवाद
#DollarsAndSilverFlutesFoundInDonationBoxes #CashPileReachesRs1.72Crore #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 03:57 IST
Panipat News: दानपात्र में मिले डॉलर और चांदी की बांसुरी, 1.72 करोड़ रुपये तक पहुंची नकदी #DollarsAndSilverFlutesFoundInDonationBoxes #CashPileReachesRs1.72Crore #VaranasiLiveNews
