कुत्तों के बाद बंदरों का आतंक: मासूम बच्ची समेत चार को काटा, कॉलोनीवासी सहमे; रोज 500 पीड़ित पहुंच रहे अस्पताल
वाराणसी जिले में आवारा कुत्तों के बाद अब बंदरों का आतंक है। पॉश कॉलोनियों से लेकर मोहल्लों तक, बंदरों के हमलों से नागरिक सहमे हुए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों के आंकड़े, इस समस्या की पुष्टि कर रहे हैं। वर्तमान में एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने आ रहे मरीजों में से 30 फीसदी मामले बंदरों के काटने से घायल हुए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर रेबीज से बचाव के लिए रोज 500 पीड़ित एआरवी लगवाने पहुंच रहे हैं।
#CityStates #Varanasi #MonkeyAttack #MonkeyMenace #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 23:53 IST
कुत्तों के बाद बंदरों का आतंक: मासूम बच्ची समेत चार को काटा, कॉलोनीवासी सहमे; रोज 500 पीड़ित पहुंच रहे अस्पताल #CityStates #Varanasi #MonkeyAttack #MonkeyMenace #VaranasiLiveNews
