Meerut News: 510 वर्कशॉप में चिकित्सकों ने पौधरोपण किया
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित फ्लाईओवर के पास पश्चिमी सब एरिया 510 आर्मी बेस वर्कशॉप में शनिवार को चिकित्सकों ने हरिशंकरी वाटिका विकसित की गई। मुख्य अतिथि जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने पौधरोपण कर शुभारंभ किया। सचिव डाॅ. सुमित उपाध्याय ने बताया कि बीमारियों से मुक्ति के लिए आरोग्य वाटिका तैयार की गई है। इसमें रक्त और त्वचा को शोधित करने वाले नीम, मधुमेह से बचाव को जामुन, हृदय रोग से बचाव को अर्जुन, आंख और बालों के लिए लाभकारी आंवले के साथ ही बहेड़ा, अमरूद, बालम खीरा, अनार, शहतूत, बेल पत्थर के पौधों को भी लगाया गया। संवाद
#DoctorsPlantedTreesIn510Workshops. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:27 IST
Meerut News: 510 वर्कशॉप में चिकित्सकों ने पौधरोपण किया #DoctorsPlantedTreesIn510Workshops. #VaranasiLiveNews
