Banswara News: पांच दिन में तीन लोग कैसे हो गए लापता? कुएं में डॉक्टर की लाश मिलने से फैली सनसनी
बांसवाड़ा में बीते पांच दिनों के भीतर एक डॉक्टर, एक बैंककर्मी और एक युवक के लापता होने की घटनाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। इनमें से एक डॉक्टर का शव पड़ोसी जिले के एक गांव में कुएं से मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि अन्य दो लापता व्यक्तियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। संबंधित मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी में शामिल होने गए डॉक्टर का मिला शव पुलिस के अनुसार सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के मछारासाथ गांव निवासी डॉक्टर मोहित मछार अपने एक मित्र की शादी में शामिल होने के लिए पीपलखूंट उपखंड के बोरी गांव गए थे। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल की रात से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। रविवार को बोरी गांव के खेतों के बीच स्थित एक कुएं से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पहचान करने पर शव डॉक्टर मोहित मछार का निकला। एमबीबीएस करने के बाद एनजीओ में कर रहे थे सेवा जानकारी के अनुसार, मोहित ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजसमंद में एक एनजीओ के साथ कार्य करना शुरू किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बैंककर्मी तीसरे दिन भी लापता इधर शहर की शिव कॉलोनी में रहने वाले बैंककर्मी पवन अग्रवाल (36) भी पिछले तीन दिनों से लापता हैं। मूल रूप से जगतपुरा निवासी पवन शुक्रवार सुबह से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे हैं। पुलिस को जांच के दौरान कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज में वह डूंगरपुर रोड की ओर पैदल जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस आगे के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। ये भी पढ़ें- वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर ने गरमाई सियासत, पूर्व सीएम ने खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा भूंगड़ा क्षेत्र से युवक भी गायब इसके अलावा भूंगड़ा थाना क्षेत्र से अभय वैष्णव नामक युवक भी 15 अप्रैल से लापता है। वह बांसवाड़ा शहर में काम करता था और मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस तीनों मामलों की कर रही जांच लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में गहन जांच की जा रही है और लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।
#CityStates #Banswara #Rajasthan #BanswaraNews #BanswaraMissingPersonsCase #DoctorBodyFoundInWell #BankEmployeeMissingRajasthan #YouthMissingCase #PratapgarhBoriVillageIncident #PoliceInvestigationRajasthan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:14 IST
Banswara News: पांच दिन में तीन लोग कैसे हो गए लापता? कुएं में डॉक्टर की लाश मिलने से फैली सनसनी #CityStates #Banswara #Rajasthan #BanswaraNews #BanswaraMissingPersonsCase #DoctorBodyFoundInWell #BankEmployeeMissingRajasthan #YouthMissingCase #PratapgarhBoriVillageIncident #PoliceInvestigationRajasthan #VaranasiLiveNews
