Kullu News: कोटलाधार-जिभी-घियागी तक हाईवे पर पार्क न करें वाहन

कोटलाधार-जिभी-घियागी तक हाईवे पर पार्क न करें वाहनटारिंग को देखते हुए वाहन चालकों, पर्यटकों, टैक्सी ऑपरेटरों से अपील नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई : एसोसिएशन संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। हाईवे-305 की टारिंग को देखते हुए हाईवे किनारे किसी भी वाहन को पार्क न करने की अपील की है। खासकर हाईवे के कोटलाधार-जिभी और घियागी तक मार्ग और उससे जुड़े संपर्क मार्गों के किनारे अपने वाहन पार्क न करें।जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से गठित ट्रैफिक मैनेजमेंट टीम ने हाईवे की टारिंग को देखते हुए वाहन मालिकों, चालकों, पर्यटकों, टैक्सी ऑपरेटरों और स्थानीय निवासियों को इसके बारे में सूचित किया है। एसोसिएशन के महासचिव ललित कुमार ने कहा कि अनधिकृत सड़क किनारे पार्किंग के कारण यातायात बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे स्थानीय आवागमन ,आपातकालीन सेवाओं सहित सार्वजनिक परिवहन की सुचारु आवाजाही प्रभावित हो रही है। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है।यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सड़क पर खड़े पाए गए या यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों की सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दी जाएगी। नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लागू कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत चालान, दंडात्मक कार्रवाई सहित आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त अवैध पार्किंग, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने अथवा चल रहे यातायात प्रबंधन कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के मामलों को सक्षम प्रशासनिक एवं यातायात अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने सभी आगंतुकों एवं वाहन चालकों से केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने तथा घाटी में सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं यातायात प्रबंधन टीम का सहयोग करने की अपील की है।

#DoNotParkVehiclesOnTheHighwayFromKotladhar-Jibhi-Ghiyagi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 16:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: कोटलाधार-जिभी-घियागी तक हाईवे पर पार्क न करें वाहन #DoNotParkVehiclesOnTheHighwayFromKotladhar-Jibhi-Ghiyagi #VaranasiLiveNews