Lakhimpur Kheri: 'डीएम अंकल, हमारी सड़क बनवा दीजिए', छात्रा की गुहार पर गांव पहुंचे जिलाधिकारी
लखीमपुर खीरी में सोशल मीडिया पर वायरल एक मासूम छात्रा की शिकायत का जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में छात्रा ने जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की गुहार लगाई थी। इस पर उन्होंने सलेमपुर ग्राम पंचायत पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और खड़ंजा मार्ग सुधार के निर्देश दिए। कक्षा छह की छात्रा मानवी सिंह ने गांव की खराब सड़क को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कह रही है कि हेलो डीएम अंकल हमारी भी सड़क बनवा दीजिए। छात्रा की गुहार पर मंगलवार को जिलाधिकारी गांव पहुंचे और खड़ंजे वाली सड़क पर पैदल चलते हुए मानवी के घर तक गए। उन्होंने मौके पर हालात का जायजा लिया और मानवी व उसके पिता से बातचीत की। निरीक्षण में पाया गया कि सड़क पर खड़ंजा तो है, लेकिन बारिश के चलते कई जगह ऊंचा-नीचा हो गया है। जलभराव से स्थिति और खराब हो गई थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल खड़ंजा मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में ऐसी समस्या न हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इस समस्या से जल्द राहत दिलाई जाएगी।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #LittleGirl #Dm #Road #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 08:44 IST
Lakhimpur Kheri: 'डीएम अंकल, हमारी सड़क बनवा दीजिए', छात्रा की गुहार पर गांव पहुंचे जिलाधिकारी #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #LittleGirl #Dm #Road #VaranasiLiveNews
