Hapur News: वृहद गो संरक्षण केंद्र में गंदगी और जलभराव पर डीएम ने जताई नाराजगी

हापुड़। डीएम कविता मीना ने बृहस्पतिवार को गांव भटैल स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। गोशाला में गंदगी और जलभराव में पनप रहे मच्छर पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने गोवंशों के लिए तिरपाल डलवाने के निर्देश दिए। इससे पहले निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जनपद के बाबूगढ़ में निर्माणाधीन पुलिस लाइन का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को समय सीमा के अंदर तैयार करें। निर्माण सामग्री व गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद ग्राम भटैल स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर 494 नर गोवंश संरक्षित मिले। डीएम ने उपलब्ध भूसा, हरा चारा और पशु आहार की स्थिति की जानकारी ली। पानी की चर में गंदगी पाए जाने पर संचालक को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए। जिससे कि गोवंशों को प्रदूषित पानी न पीना पड़े।हरे चारे की भूमि पर बोए गए चारे के बारे में ग्राम प्रधान से पूछताछ की और पशुओं को प्रतिदिन हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र की रंगाई-पुताई और आवश्यक मरम्मत कराने को कहा। केंद्र पर बायोगैस प्लांट को चालू करने, साफ-सफाई व्यवस्था बढ़ाने और गोबर के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए गोवंशों के लिए शुद्ध पेयजल और तिरपाल की व्यवस्था न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

#HapurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 22:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Hapur news



Hapur News: वृहद गो संरक्षण केंद्र में गंदगी और जलभराव पर डीएम ने जताई नाराजगी #HapurNews #VaranasiLiveNews