Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगेगा डीएलएसए का हेल्प डेस्क

सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से विशेष हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। यहां आमजन को डीएलएसए के कार्यों, विधिक सेवाओं और कानूनी अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।डीएलएसए के सचिव एवं सीजेएम प्रचेता सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क पर डीएलएसए के रिसोर्स पर्सन और प्रतिनिधि विभिन्न कानूनी विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इसमें पॉक्सो एक्ट, नालसा स्कीम-2024, मेंटल हेल्थ केयर एक्ट-2017, निशुल्क विधिक सहायता और नालसा हेल्पलाइन 15100 समेत अन्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने लोगों से हेल्प डेस्क का लाभ उठाने और अपने कानूनी अधिकारों व उपलब्ध निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी लेने की अपील की। संवाद

#DLSAHelpDeskToBeSetUpAtIndependenceDayCelebrations. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगेगा डीएलएसए का हेल्प डेस्क #DLSAHelpDeskToBeSetUpAtIndependenceDayCelebrations. #VaranasiLiveNews