Haldwani: शादी में डीजे संचालक को पीटा, भाई पर भी चाकू से वार; पांच लोग हिरासत में
हल्द्वानी केगौलापार में एक विवाह समारोह में रविवार रात कुछ लोगों ने डीजे संचालक को पीट दिया गया। तहरीर में जातिगत टिप्पणी और पानी पीने से रोकने को घटना का कारण बताया है। डीजे संचालक के भाई की ओर से चाकू से हमला करने के साथ ही चेन और नकदी लूटने का भी आरोप लगाया गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। देवला मल्ला निवासी उमेश चंद्र टम्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई शुभम टम्टा रविवार को गौलापार में आयोजित विवाह समारोह में उनके साले के साथ डीजे की बुकिंग पर गया था। रात में शुभम पानी पीने के लिए गया तो परिवार के कुछ युवकों ने जातिगत टिप्पणी करते हुए पानी पीने से मना किया। विरोध करने पर दोनों को उसे पीट दिया। सूचना पर जब वह वहां पहुंचा तो उसे भी पीटा। उमेश के अनुसार युवकों ने उस पर चाकू से भी हमला किया और अधमरा होने पर उसकी सोने की चेन और जेब से 50 हजार रुपये भी लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर काठगोदाम थाने आई। एफआईआर दर्ज न होने पर देवला मल्ला गांव से शुभम और उमेश चंद्र के समर्थन में सोमवार सुबह नौ बजे महिलाओं ने काठगोदाम थाने का घेराव किया। उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। उधर दूसरे पक्ष की पुष्पा देवी ने भी तहरीर देकर कहा कि डीजे संचालक के समर्थन में लोग उनके घर में घुसे और पिटाई की। उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई। घर के अन्य लोग भी घायल हो गए। एसओ विमल मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद महिलाएं लौटीं। जांच में सामने आया है कि जातिगत टिप्पणी या पानी पीने से रोकने जैसी बात नहीं है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष के तहरीर की जांच की जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लिया भी गया है।- मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
#CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #GaulaparWeddingClash #DjOperatorAssault #CasteCommentAllegation #KhatimaPoliceCase #HaldwaniFight #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 05:54 IST
Haldwani: शादी में डीजे संचालक को पीटा, भाई पर भी चाकू से वार; पांच लोग हिरासत में #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #GaulaparWeddingClash #DjOperatorAssault #CasteCommentAllegation #KhatimaPoliceCase #HaldwaniFight #VaranasiLiveNews
