TMKOC: पटाखों से जला था गोगी का पैर, किसे पसंद है सोन पापड़ी? सितारों ने सुनाए दिवाली के अनसुने किस्से
अमर उजाला ने पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कलाकारों से दिवाली के मौके पर खास बातचीत की। इस दौरान किसी ने पटाखों से जुड़ा अनुभव साझा किया, तो किसी को बचपन में भाई-बहन के साथ दिवाली मनाना याद आया। फुलझड़ी को तलवार बनाकर करते थे लड़ाई टप्पू सेना के टप्पू उर्फ नीतीश भलूनी कहते हैं, 'मैं बचपन में बहुत शरारती था। हम दोस्त फुलझड़ी को तलवार की तरह इस्तेमाल करके लड़ते थे। एक बार खेलते-खेलते मेरे दोस्त ने मुझे फुलझड़ी से मार दिया। उस वक्त परिवार के लोग भी वहां मौजूद थे। उसके बाद हमारी जो पिटाई हुई, वह मैं बता नहीं सकता।' बच्चों को सलाह देते हुए वह कहते हैं, 'शरारत जरूर करो, लेकिन इतना उत्साहित मत हो जाना कि खुद को चोट पहुंचा लो। परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली का आनंद लो।' नीतीश के घर में दिवाली पर हिमाचल के खास पकवान भी बनते हैं। वह बताते हैं, 'मैं मूल रूप से हिमाचल से हूं। वहां दिवाली पर पोल्डू और साकड़िया जैसे पकवान बनाए जाते हैं। बच्चे इन्हें खाने और त्योहार पर मस्ती करने के लिए बहुत एक्साइटेड रहते हैं।'
#Entertainment #National #TmkocCast #DiwaliSpecial #TmkocDiwali #TmkocNewCast #TmkocSonu #TmkocNewCharacters #TmkocNewTapu #NitishBhaluni #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 23:04 IST
TMKOC: पटाखों से जला था गोगी का पैर, किसे पसंद है सोन पापड़ी? सितारों ने सुनाए दिवाली के अनसुने किस्से #Entertainment #National #TmkocCast #DiwaliSpecial #TmkocDiwali #TmkocNewCast #TmkocSonu #TmkocNewCharacters #TmkocNewTapu #NitishBhaluni #VaranasiLiveNews
