स्वास्थ्य: दिवाली से पहले आफत, बढ़ रही स्किन एलर्जी की समस्या; एसएन की ओपीडी में उमड़ रही मरीजों की भीड़

आगरा में दिवाली की जगमगाती तैयारियों के बीच घरों में रंग-रोगन और साफ-सफाई का दौर जोरों पर है। अब यह भागदौड़ सेहत पर भारी पड़ रही है। धूल-मिट्टी और केमिकल्स के संपर्क में आने से एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में त्वचा रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि इन दिनों मरीजों में त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने, अर्टिकेरिया (पित्ती) और एटोपिक डर्मेटाइटिस की शिकायतें काफी बढ़ गई हैं। इस सीजन में अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कुल 3,639 मरीज पहुंचे, जिनमें 988 नए और 2,651 पुराने मरीज शामिल रहे। अकेले त्वचा रोग विभाग में ही लगभग 320 मरीज जांच और इलाज के लिए पहुंचे। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि साफ-सफाई और पेंट आदि करते और करवाते समय चेहरे पर मास्क, हाथों में दस्ताने और आंखों में चश्मे का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि धूल और केमिकल्स के हानिकारक प्रभावों से बचा जा सके। बचाव के लिए डॉक्टर के सुझाव - घर की सफाई और पेंट-पुट्टी का काम करते समय हाथों में दस्ताने जरूर पहनें। - साफ-सफाई का काम करते समय चश्मा लगाना न भूलें। - त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए नियमित मॉइश्चराइजर लगाएं। - जिन्हें पहले से एलर्जी की समस्या है, वो धूल और केमिकल से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #DiwaliSkinAllergy #AgraHealthNews #SkinDiseases #Urticaria #AtopicDermatitis #SnMedicalCollegeAgra #DustAllergy #PaintChemicalExposure #DiwaliCleaning #SkinAllergyPrevention #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 12:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्वास्थ्य: दिवाली से पहले आफत, बढ़ रही स्किन एलर्जी की समस्या; एसएन की ओपीडी में उमड़ रही मरीजों की भीड़ #CityStates #Agra #UttarPradesh #DiwaliSkinAllergy #AgraHealthNews #SkinDiseases #Urticaria #AtopicDermatitis #SnMedicalCollegeAgra #DustAllergy #PaintChemicalExposure #DiwaliCleaning #SkinAllergyPrevention #VaranasiLiveNews