Gurugram News: क्षेत्रीय बॉक्सिंग में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

- रमन ने जीता स्वर्ण पदक, रमन और शिव राठी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित बिशप कॉटन स्कूल में आयोजित क्षेत्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया।अंडर-17 के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा नौवीं के रमन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-14 के 50 किलोग्राम भार वर्ग में शिव राठी ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में विराज दलाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर रमन और शिव राठी का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी जताई। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

#DistrictPlayers'StellarPerformanceInRegionalBoxing #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 05, 2026, 18:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: क्षेत्रीय बॉक्सिंग में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन #DistrictPlayers'StellarPerformanceInRegionalBoxing #VaranasiLiveNews