Mahoba: जिला पंचायत अध्यक्ष का विवादित बयान, बोले- कथा वाचक संविधान का पाठ क्यों नहीं पढ़ाते..., वीडियो वायरल

जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि कथावाचक संविधान का पाठ क्यों नहीं पढ़ाते हैं। कुछ लोग हमें भ्रमित किए हैं। रामायण और गीता को कह रहे हैं कि घर-घर में होनी चाहिए लेकिन संविधान को नहीं कहते कि घर में होनी चाहिए। संविधान की पूजा करने को नहीं कहते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का यह वीडियो वायरल होने के बाद से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के दिन का बताया जा रहा है। इसमें वह रामायण और गीता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वायरल एक वीडियो में वह कथा वाचकों से संविधान का ज्ञान क्यों नहीं देने का सवाल पूछ रहे हैं। खुद ही जवाब दे रहे हैं कि इसलिए संविधान नहीं बताया जाता है कि ताकि लोग अपने अधिकारों के बारे में जान जाएंगे और फिर अधिकार मांगेंगे। दूसरे वीडियो में वह बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के बारे में बता रहे हैं। बाबा साहब ने कितने दुख में कहा होगा कि उनका जन्म हिन्दू धर्म में हुआ है लेकिन वह हिंदू धर्म में मरेंगे नहीं और फिर वर्ष 1956 में उन्होंने पांच लाख अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म ग्रहण किया और इसी वर्ष उनका निधन हुआ। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि सुगिरा गांव में डाॅ. आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा जो व्याख्यान दिया गया था। उसके कुछ अंश फेसबुक पर वायरल हो रहे हैं। उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। कथावाचकों को उन्होंने कुछ नहीं कहा। यदि फिर भी किसी को ठेस हो तो उसके लिए वह क्षमा प्रार्थी हैं।

#CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #MahobaNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahoba: जिला पंचायत अध्यक्ष का विवादित बयान, बोले- कथा वाचक संविधान का पाठ क्यों नहीं पढ़ाते..., वीडियो वायरल #CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #MahobaNews #UpNews #VaranasiLiveNews